Hot News

डीएलएसए सचिव ने किया वन स्टॉप सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण

Share News!

व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं, बालिका की चिकित्सीय जांच के दिए निर्देश
सिरोही। सदस्य सचिव, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरोही के निर्देशानुसार श्रीमती सवित्री आनंद निर्भीक, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरोही द्वारा मंगलवार को वन स्टॉप सेंटर, सिरोही का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं, अभिलेखों, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता एवं लाभार्थियों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का गहन अवलोकन एवं जांच की। निरीक्षण के समय केंद्र की समस्त व्यवस्थाएं संतोषजनक एवं सुव्यवस्थित पाई गईं। इस दौरान केंद्र पर एक बालिका भी उपस्थित पाई गई। मामले को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से लेते हुए सचिव श्रीमती सवित्री आनंद निर्भीक ने संबंधित अधिकारियों को बालिका की आवश्यक चिकित्सीय जांच एवं अन्य जरूरी मेडिकल टेस्ट शीघ्र करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बालिका को समय पर समुचित उपचार एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। सचिव ने अधिकारियों से कहा कि वन स्टॉप सेंटर में आने वाली प्रत्येक पीडि़ता एवं जरूरतमंद महिला/बालिका को संवेदनशीलता के साथ सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा उनकी सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी ली तथा रिकॉर्ड संधारण एवं कार्यप्रणाली की सराहना की। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Kamlesh Purohit
Kamlesh Purohit
Articles: 432

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट के 73 नियम बदले