Hot News

अभिनेत्री रस्मिका व विजय 26 को लेंगे फेरे, उदयपुर पहुंचे

Share News!

उदयपुर। साउथ इंडियन फिल्मी अभिनेता विजय देवरकोंडा व अभिनेत्री रस्मिका मंडाना उदयपुर-नाथद्वारा हाईवे पर कैलाशपुरी में आइटीसी मोमेंटोज होटल में सात फेरे लेंगे। दोनों सोमवार को अलग- अलग उदयपुर पहुंचे। शादी 26 फरवरी को है। होटल की बुकिंग 24 से 26 फरवरी तक के लिए हुई है। शादी में करीब 230 गेस्ट शमिल होंगे। मेहमान 24 फरवरी को होटल में चेक-इन करेंगे।
सोमवार सुबह दोनों अलग-अलग फ्लाइट से उदयपुर पहुंचे। करीब 10 बजे रश्मिका और उसके करीब 15 मिनट बाद विजय आए। यहां से दोनों एक साथ होटल के लिए रवाना हुए। रश्मिका ब्लू सूट में और काला चश्मा लगाकर बाहर आईं। विजय ने ब्लैक जैकेट पहनी थीं।
शादी का एक कार्ड भी वायरल हुआ था। 3 और 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन देंगे, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियां शामिल होंगी। यह रिसेप्शन हैदराबाद या बंजारा हिल्स की किसी प्रीमियम लोकेशन पर होने की चर्चा है।
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 3 अक्टूबर को हैदराबाद में सगाई की थी। ये एक प्राइवेट सेरेमनी थीं, जिसमें कपल के परिवार के चंद लोग ही शामिल हुए थे। इसके बाद रश्मिका को कई मौकों पर इंगेजमेंट रिंग के साथ स्पॉट किया गया था।

Kamlesh Purohit
Kamlesh Purohit
Articles: 432

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट के 73 नियम बदले