Hot News

सड़क हादसा: पूर्व मॉडल और स्टेज एंकर हर्षिल कालिया की मौत

Share News!

जयपुर। राजधानी जयपुर में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्व मॉडल और वर्तमान में स्टेज एंकरिंग कर रही युवती की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह अपनी सहेली के घर से लौट रही थी। एक्सीडेंट थाना (साउथ) के हेड कॉन्स्टेबल कैलाश के अनुसार, मृतका की पहचान मानसरोवर स्थित एसएफएस कॉलोनी निवासी हर्षिल कालिया (30), पुत्री अरविंद कालिया के रूप में हुई है। सोमवार रात करीब 11:30 बजे वह कार से अपने घर लौट रही थी।बताया जा रहा है कि शिप्रापथ रोड पर नगर निगम कार्यालय के पास मोड़ पर अचानक कार अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार के चलते वाहन डिवाइडर पर चढ़ गया और पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि कार के पलटने से युवती को गंभीर चोटें आईं।  हादसे की सूचना मिलते ही शिप्रापथ थाना और एक्सीडेंट साउथ पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कार को सीधा किया गया और गंभीर रूप से घायल हर्षिल को तत्काल जयपुरिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस के अनुसार, हर्षिल अपनी सहेली से मिलकर घर लौट रही थी। दुर्घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Kamlesh Purohit
Kamlesh Purohit
Articles: 432

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट के 73 नियम बदले