Hot News

छात्र-छात्राओं का व्यायाम प्रदर्शन, परेड की, गणतंत्र का जश्न मनाया

Share News!

सिरोही। 77वां गणतंत्र दिवस समारोह अरविंद पवेलियन में सोमवार सुबह 9 बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री ओटाराम देवासी और सांसद लुंबाराम चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत राज्य मंत्री देवासी ने ध्वजारोहण के साथ की, जिसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 65 लोगों को सम्मानित किया गया। समारोह का मुख्य आकर्षण 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं की ओर से किया गया सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन रहा। मार्च पास्ट में राजस्थान सशस्त्र पुलिस बल, राजस्थान पुलिस, महिला पुलिस, गृह रक्षा दल, एनसीसी के विभिन्न विंग और विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के छात्रों ने भाग लिया।
समारोह में एडीएम डॉ. राजेश गोयल ने राज्यपाल का संदेश पढ़ा। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और लोक नृत्यों की प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद विभिन्न विभागों की ओर से प्रस्तुत की गई झांकियों में सडक़ सुरक्षा और महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया। राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुंबाराम चौधरी, कलेक्टर अल्पा चौधरी और एसपी डॉ. प्यारेलाल शिवरान ने दिव्यांगों को तिपहिया वाहन वितरित किए।

Kamlesh Purohit
Kamlesh Purohit
Articles: 432

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट के 73 नियम बदले