Trending, अंतरराष्ट्रीय

पीएम मोदी पहुंचे मलेशिया, प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

नई दिल्ली । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलेशिया पहुंच चुके हैं। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत करने पहुंचे। पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर 7-8 फरवरी तक के लिए मलेशिया पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए मलेशिया में भारतीय समुदाय के लोगों में काफी उत्साह है। पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए उन्होंने क्लासिकल और लोकनृत्य की तैयारी की है। मलेशिया पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “कुआलालंपुर में लैंड किया। एयरपोर्ट पर मेरे दोस्त, प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के गर्मजोशी से किए गए स्वागत से बहुत खुश हूं। मैं हमारी बातचीत और भारत और मलेशिया के बीच दोस्ती के रिश्तों को और मजबूत करने का इंतजार कर रहा हूं।” आईएएनएस ने मलेशिया में भारतीय समुदाय के कई लोगों से बात की। पीएम मोदी के आगमन से उत्साहित एक भारतीय समुदाय की सदस्य ने कहा, “हम बहुत समय से मेहनत कर रहे हैं। हम बहुत उत्साहित हैं और कई हफ्ते से अभ्यास कर रहे हैं। 10 साल पहले पीएम मोदी यहां आए थे और हम तब भी इतने ही उत्साहित थे।” एक महिला ने कहा, “भारत के अलग-अलग राज्यों के लोग जो मलेशिया में रह रहे हैं, हम मिलकर अनेकता में एकता का प्रदर्शन करेंगे, जो कि भारत का मुख्य उद्देश्य है। हम सभी रंग और संस्कृति को साथ करके पीएम मोदी का स्वागत करेंगे। लगभग 800 लोग पीएम मोदी के स्वागत में एक साथ नृत्य करेंगे।” भारत क्लब की एक अन्य सदस्य ने कहा, “पीएम मोदी के स्वागत के लिए हमने बहुत अच्छे से अभ्यास किया है। हमें बहुत बेसब्री से इंतजार था कि हम उन्हें अपनी आंखों के सामने देखें। हम अपने नृत्य के प्रदर्शन से उनका स्वागत करेंगे।” एक अन्य सदस्य ने कहा, “मैं भारत क्लब की प्रतिनिधित्व करती हूं। स्वागत के लिए हमारी एक टीम ने क्लासिकल और लोकनृत्य का अभ्यास किया है। हमें उम्मीद है कि हमारा कार्यक्रम बहुत अच्छे से होगा। हम डांस करके पीएम मोदी का स्वागत करेंगे। हमलोग भारतीय हैं, तो हम बहुत उत्साहित हैं। हमने डांस का बहुत अभ्यास किया है और ऐसे ही उनका स्वागत करेंगे।” एक सदस्य ने बताया, “मैं पिछले 10 सालों से यहां हूं। मुझे भारत में पीएम मोदी से व्यक्तिगत रूप से मिलने का मौका कभी नहीं मिला, लेकिन मेरा मानना है कि मैं उनसे यहां मलेशिया में, हमारे देश के बाहर मिलने के लिए काफी भाग्यशाली हूं। उम्मीद है, हमें उनके साथ फोटो लेने और उनसे आशीर्वाद लेने का मौका मिलेगा। वह पूरी दुनिया में प्रेरणा दे रहे हैं। एक एनआरआई के तौर पर जब हम कहते हैं कि हम भारत से हैं, तो लोग कहते हैं कि आप मोदी जी के देश से हैं। हम उनसे मिलने के लिए सच में उत्साहित हैं।” भारतीय समुदाय के एक अन्य सदस्य ने कहा, “मैं पिछले सात सालों से मलेशिया में काम कर रहा हूं। पीएम मोदी से व्यक्तिगत तौर पर मिलना हमारे लिए एक रोमांचक मौका है। मलेशिया में बहुत सारे भारतीय रहते और काम करते हैं, और यह हम सभी के लिए उनसे व्यक्तिगत तौर पर मिलने का मौका है। इसीलिए हम यहां हैं। वह दुनिया भर में घूम रहे हैं और कई देशों के साथ संबंध मजबूत कर रहे हैं। हम बहुत उत्साहित हैं। मुझे लगता है कि आज करीब 10,000 से 12,000 लोग एकजुट हुए हैं। यह हमारे प्रधानमंत्री को देखने और अगर हो सके तो उनसे मिलने का एक शानदार मौका है। उनसे मिलकर बहुत अच्छा लगेगा।” —

तीखे-तेवर

आखिरी चाय

रवि रोज सुबह उसी छोटे से चाय वाले ठेले पर चाय पीने जाता था।चाय वाला बूढ़ा अंकल हमेशा मुस्कुराकर पूछते — “बेटा, आज भी बिना चीनी वाली?” एक दिन रवि जल्दी में था, उसने चाय नहीं पी और चला गया।शाम को पता चला — वो ठेला हमेशा के लिए बंद हो गया। अगले दिन रवि उसी जगह खड़ा था…और पहली बार उसे समझ आया —कुछ चीजें आदत नहीं होतीं,वो जिंदगी का हिस्सा बन जाती हैं।

क्रिकेट के नियम बदले
Trending, अंतरराष्ट्रीय, खेल जगत, राष्ट्रीय

क्रिकेट के बदले नियम – क्रिकेट के 73 नियम बदले, एक अक्टूबर से होंगे लागू

क्रिकेट के बदले नियम – क्रिकेट के 73 नियम बदले, एक अक्टूबर से होंगे लागूमेलबोर्न। क्रिकेट के नियमों में बदलाव हुए है। कुल 73 नियम बदल दिए हैं। इनमें टेस्ट मैच में दिन के आखिरी ओवर में विकेट गिरने पर पूरा ओवर खेलना अनिवार्य कर दिया गया है। डेड बॉल, ओवरथ्रो, बाउंड्री पर लिए जाने वाले कैच, विकेटकीपर की पोजीशन जैसे कई नियम बदले गए हैं। लेमिनेटेड बैट को सशर्त मंजूरी दी गई है। नए नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे। मुख्य नियम के तहत टेस्ट मैचों में दिन का आखिरी ओवर अब हर हाल में पूरा कराया जाएगा। ऐसा न होने से खेल का रोमांच कम हो जाता है। वहीं यह भी बयान में कहा गया कि, इससे समय की बचत भी नहीं होती, क्योंकि बची हुई गेंदें अगले दिन पूरी करनी ही पड़ती हैं। साथ ही इससे खेल का रोमांच कम हो जाता है। नया बल्लेबाज मुश्किल परिस्थितियों से बच जाता है। क्योंकि आमतौर पर उस समय गेंदबाजों के लिए हालात अनुकूल होते हैं। क्रिकेट के बदले नियम के तहत अगर परिस्थितियां अनुकूल रहीं, तो अंतिम पूरा किया जाएगा, भले ही उस दौरान विकेट गिर जाए। इसी प्रकार ओवरथ्रो और मिसफील्ड के बीच के अंतर को स्पष्ट कर दिया है। अब ओवरथ्रो सिर्फ तभी माना जाएगा, जब कोई फील्डर विकेट पर गेंद फेंकता है और वह गेंद आगे निकल जाती है। अगर फील्डर बाउंड्री के पास गेंद रोकने की कोशिश करता है और गेंद हाथ से फिसलकर निकल जाती है, तो उसे ओवरथ्रो नहीं, बल्कि मिसफील्ड कहा जाएगा। वहीं अब ‘डेड बॉल’ के लिए यह जरूरी नहीं है कि गेंद गेंदबाज या विकेटकीपर के हाथ में ही हो। अगर गेंद किसी भी फील्डर के पास आ गई हो या मैदान पर रुक गई हो और अंपायर को लगे कि अब बल्लेबाज रन नहीं ले सकता, तो वह गेंद को डेड बॉल घोषित कर सकता है। लेमिनेटेड बैट या टाइप-डी बैट वह क्रिकेट बैट होता है, जिसे लकड़ी के दो या तीन टुकड़ों को आपस में जोडक़र तैयार किया जाता है। ये बल्ले पारंपरिक सिंगल-पीस बल्लों की तुलना में सस्ते होते हैं। इन्हें ओपन एज क्लब क्रिकेट में इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। वहीं क्रिकेट के बदले नियम के तहत, ओपन एज क्रिकेट उस फॉर्मेट को कहा जाता है जिसमें खिलाडिय़ों की उम्र की कोई सीमा निर्धारित नहीं होती और इस स्तर पर सभी उम्र के खिलाड़ी एकसाथ खेल सकते हैं।

राज्य-शहर

छात्र व छात्राओं के लिए अलग- अलग वॉशरूम हो, अन्यथा स्कूल की मान्यता रदद

हर स्कूल में छात्राओं को फ्री सैैनेटरी बांटना अनिवार्यसुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एक विशेष निर्देश जारी किया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हर स्कूल में छात्राओं को फ्री में सैनेटरी पैड बांटना अनिवार्य होगा। छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग वॉशरूम बनाने होंगे। जो स्कूल ऐसा नहीं कर पाएंगे उनकी मान्यता रद्द की जाएगी। इसके साथ ही कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया है कि हर स्कूल में दिव्यांग-अनुकूल (डिसेबल-फ्रेंडली) टॉयलेट बनाए जाएं। जस्टिस जेबी परदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की बेंच ने क्लास 6 से 12 तक की छात्राओं के लिए सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में केंद्र सरकार की मेंस्ट्रुअल हाइजिन पॉलिसी (मासिक धर्म स्वच्छता नीति) को पूरे भारत में लागू करने पर यह आदेश सुनाया। यह आदेश सिर्फ कानूनी व्यवस्था से जुड़े लोगों के लिए नहीं है। यह उन क्लासरूम के लिए भी है, जहां लड़कियां मदद मांगने में झिझकती हैं। यह उन टीचर्स के लिए है, जो मदद करना चाहते हैं, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण बंधे हुए हैं। यह उन माता-पिता के लिए भी है, जो शायद यह नहीं समझ पाते कि उनकी चुप्पी का क्या असर पड़ता है। यह समाज के लिए भी है, ताकि प्रगति का पैमाना इस बात से तय हो कि हम अपने सबसे कमजोर वर्ग की कितनी सुरक्षा करते हैं। हम हर उस बच्ची तक यह संदेश पहुंचाना चाहते हैं, जो स्कूल में अबसेंट होने की शिकार बनी, क्योंकि उसके शरीर को बोझ की तरह देखा गया जबकि इसमें उसकी कोई गलती नहीं है।

राज्य-शहर

कभी फोन बैंकिंग और एनपीए के पहाड़ से दबे भारतीय बैंक आज पूरी तरह स्वस्थ

जोधपुर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने संसद में प्रस्तुत राष्ट्रपति के अभिभाषण एवं आर्थिक सर्वेक्षण 2025 पर कहा कि ये दोनों दस्तावेज इस बात के अकाट्य प्रमाण हैं कि भारत अब तात्कालिक समाधानों की राजनीति से ऊपर उठकर, एक समावेशी और दीर्घकालिक विकसित भारत की नींव रख चुका है। उन्होंने कहा कि विकास को अब केवल कागजों पर नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में आए सुधार से मापा जा रहा है।  जोधपुर सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री शेखावत ने वैश्विक परिदृश्य का हवाला देते हुए कहा कि जहां दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाएं महंगाई और मंदी से जूझ रही हैं, वहीं भारत ने एक आर्थिक नजीर पेश की है। पिछले एक दशक में दहाई अंकों में रहने वाली महंगाई को 4-4.5 प्रतिशत के दायरे में सीमित रखना मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि कभी फोन बैंकिंग और एनपीए के पहाड़ से दबे भारतीय बैंक आज पूरी तरह स्वस्थ हैं। एनपीए अपने सर्वकालिक न्यूनतम स्तर पर है और बैंकों की बैलेंस शीट आज निवेश के लिए पूरी तरह तैयार है। राष्ट्रपति के अभिभाषण का उल्लेख करते हुए शेखावत ने कहा कि पिछले वर्षों में 25 करोड़ लोगों का गरीबी रेखा से बाहर आना सामाजिक न्याय की एक ऐतिहासिक वैश्विक घटना है। 4 करोड़ पक्के आवास (32 लाख केवल पिछले एक वर्ष में) और 12.5 करोड़ परिवारों को नल से जल उपलब्ध कराना, सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि डीबीटी के माध्यम से 6.75 लाख करोड़ रुपए सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंचने से भ्रष्टाचार की जड़ों पर प्रहार हुआ है।कृषि क्षेत्र में आए क्रांतिकारी बदलावों को रेखांकित करते हुए शेखावत ने कहा कि भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा दूध, चीनी और दलहन उत्पादक देश बन गया है। चावल उत्पादन में हमने चीन को पछाड़कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया है कृषि जीडीपी में पशुधन का योगदान 4 प्रतिशत से बढ़कर 7 प्रतिशत हो गया है। प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई ‘नीली क्रांति’ के चलते मत्स्य उत्पादन में 105 प्रतिशत की अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की गई है।शेखावत ने कहा कि आज भारत का विकास ‘इंफ्रास्ट्रक्चर-लेड’ है। 150 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन और 1,000 किमी का मेट्रो नेटवर्क भारत को दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क वाला देश बनाता है। अष्टलक्ष्मी (पूर्वोत्तर भारत) अब विकास का नया इंजन है। वहां 50,000 किमी ग्रामीण सड़कें और 80,000 करोड़ रुपए का रेलवे निवेश ऐतिहासिक है। असम में निर्मित सेमीकंडक्टर चिप्स भारत की तकनीकी क्षमता का नया वैश्विक चेहरा हैं।केंद्रीय मंत्री ने शेखावत ने यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ हुए हालिया ट्रेड एग्रीमेंट को’मदर ऑफ ऑल एग्रीमेंट्स’ की संज्ञा दी। इस समझौते के बाद भारत से निर्यात होने वाली 98.5 प्रतिशत वस्तुओं पर शून्य ड्यूटी लगेगी, जिससे जेम्स-ज्वेलरी, टेक्सटाइल और फार्मा सेक्टर को भारी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में शून्य मोबाइल यूनिट से शुरू हुआ सफर आज भारत को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता बना चुका है। पिछले एक साल में 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक के स्मार्टफोन निर्यात किए गए हैं।केंद्रीय मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि राजकोषीय घाटे को 4.5 प्रतिशत तक लाने का स्पष्ट रोडमैप और 7.2-7.8 प्रतिशत की अनुमानित विकास दर यह सिद्ध करती है कि भारत आत्मविश्वास से परिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि दावोस के आर्थिक महाकुंभ में भी आज पूरी दुनिया भारत की ओर उम्मीद की दृष्टि से देख रही है।

राज्य-शहर, राष्ट्रीय

सुप्रीम कोर्ट की यूजीसी नए नियमों पर फिलहाल रोक

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। सीजेआई सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या की बेंच ने कहा कि इसके प्रावधान स्पष्ट नहीं हैं और इनका गलत इस्तेमाल हो सकता है। कोर्ट ने यह टिप्पणी उन याचिकाओं पर की है, जिनमें आरोप लगाया गया है कि नए नियम जनरल कैटेगरी के छात्रों के साथ भेदभाव करते हैं। यूजीसी ने 13 जनवरी को अपने नए नियमों को नोटिफाई किया था। इनका देशभर में विरोध हो रहा है। अब सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और यूजीसी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही नियमों का ड्राफ्ट फिर से तैयार करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में अगली सुनवाई अब 19 मार्च को होगी।यूजीसी के नए कानून का नाम है प्रमोशन ऑफ इक्विटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन रेगुलेशन्स, 2026। इसके तहत कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में एससी, एसटी और ओबीसी छात्रों के खिलाफ जातीय भेदभाव रोकने के लिए कई निर्देश दिए गए थे। नए नियमों के तहत, कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में विशेष समितियां, हेल्पलाइन और मॉनिटरिंग टीमें बनाने का निर्देश दिया गया। सरकार का कहना है कि ये बदलाव उच्च शिक्षा संस्थानों में निष्पक्षता और जवाबदेही लाने के लिए किए गए हैं। हालांकि, सवर्ण जाति के स्टूडेंट्स का आरोप है कि यूजीसी ने जाति आधारित भेदभाव की गैर-समावेशी परिभाषा अपनाई है और इससे कॉलेजों में अराजकता पैदा होगी। सवर्ण जाति के स्टूडेंट्स का आरोप है कि नए नियमों में सवर्ण छात्र ‘स्वाभाविक अपराधी’ बना दिए गए हैं। इनसे उनके खिलाफ भेदभाव को बढ़ावा मिलेगा।

राज्य-शहर

शराब व बीयर के एक अप्रेल से बढेंगे दाम

जयपुर। प्रदेश में नई शराब नीति के तहत आबकारी ड्यूटी में बढोतरी की गई है। इससे देसी शराब, अंग्रेजी शराब व बीयर की भावों में इजाफा हुआ है। नई नीति के बाद अब एक अप्रेल से पांच रुपए से लेकर बीस रुपए तक शराब व बीयर की कीमतें बढ़ जाएगी। फाइनेंस डिपार्टमेंट (आबकारी) के निर्देशानुसार मौजूदा जो ठेके चल रहे हैं, उनके लाइसेंस की रिन्युअल गारंटी फीस बढ़ाई गई है। इससे अब ठेका संचालकों को मौजूदा वित्त वर्ष की तुलना में ज्यादा शराब बेचनी होगी। इसके अलावा नई नीति में शराब की दुकानों पर बिक्री के समय को रिव्यू करने के लिए आबकारी आयुक्त को अधिकार दिए हैं। संभावना है कि रिव्यू के बाद प्रदेश में शराब की बिक्री की समयावधि को 2 घंटे बढ़ाया जा सकता है।वित्त विभाग से जारी पॉलिसी में इस बार दुकान संचालकों को 1 के बजाय 2 गोदाम आवंटित करने का भी प्रावधान किया है। गोदाम केवल स्टॉक रखने के लिए होता है, लेकिन शहरी सीमा से बाहर (ग्रामीण) एरिया में ज्यादा बनने वाले इन गोदामों पर शराब बिक्री की लगातार शिकायतें आती है। मौजूदा ठेकेदारों का कहना है कि इससे अवैध तरीके से शराब बिक्री को बढ़ावा मिलेगा।नई पॉलिसी में सरकार ने इस बार आबकारी ड्यूटी बढ़ाकर 80 फीसदी कर दी है। पहले यह 75 फीसदी लगती थी। 5 फीसदी ड्यूटी के बढऩे से वित्त वर्ष (2026-27) की शुरुआत यानी 1 अप्रेल से शराब की दुकानों पर शराब और बीयर की बोतल 5 से लेकर 20 रुपए तक महंगी मिलेगी। इसमें बीयर की बोतल या कैन 5 रुपए तक, जबकि 750 एमएल वाली अंग्रेजी शराब की एक बोतल 20 रुपए तक महंगी मिलेगी। इधर सरकार ने इस बार पॉलिसी में शराब का ठेका लेने के लिए आवेदन फीस भी बढाई है। पहले 2 करोड़ रुपए तक न्यूनतम रिजर्व प्राइज वाली दुकानों की नीलामी में हिस्सा लेने के लिए 50 हजार रुपए आवेदन शुल्क लगता था। उसे बढ़ाकर 60 हजार रुपए कर दिया गया है। 2 करोड़ रुपए से ज्यादा न्यूनतम रिजर्व प्राइज वाली दुकानों का संचालन 1 लाख रुपए आवेदन शुल्क के बजाय 1.20 लाख रुपए कर दिया है।

राज्य-शहर

छात्र-छात्राओं का व्यायाम प्रदर्शन, परेड की, गणतंत्र का जश्न मनाया

सिरोही। 77वां गणतंत्र दिवस समारोह अरविंद पवेलियन में सोमवार सुबह 9 बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री ओटाराम देवासी और सांसद लुंबाराम चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत राज्य मंत्री देवासी ने ध्वजारोहण के साथ की, जिसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली।कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 65 लोगों को सम्मानित किया गया। समारोह का मुख्य आकर्षण 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं की ओर से किया गया सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन रहा। मार्च पास्ट में राजस्थान सशस्त्र पुलिस बल, राजस्थान पुलिस, महिला पुलिस, गृह रक्षा दल, एनसीसी के विभिन्न विंग और विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के छात्रों ने भाग लिया।समारोह में एडीएम डॉ. राजेश गोयल ने राज्यपाल का संदेश पढ़ा। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और लोक नृत्यों की प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद विभिन्न विभागों की ओर से प्रस्तुत की गई झांकियों में सडक़ सुरक्षा और महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया। राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुंबाराम चौधरी, कलेक्टर अल्पा चौधरी और एसपी डॉ. प्यारेलाल शिवरान ने दिव्यांगों को तिपहिया वाहन वितरित किए।

Special Events
विशेष आयोजन

विशेष आयोजन समाचार: राष्ट्रीय और सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़ी अहम गतिविधियाँ

विशेष आयोजन समाचार समाज, देश और संस्कृति से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान करता है। राष्ट्रीय पर्वों से लेकर सामाजिक, सांस्कृतिक और सरकारी आयोजनों तक—ये सभी कार्यक्रम समाज को जोड़ने और जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। विशेष आयोजनों के माध्यम से लोगों को परंपरा, उद्देश्य और सामूहिक सहभागिता का अनुभव मिलता है। राष्ट्रीय और सरकारी विशेष आयोजन देशभर में समय-समय पर राष्ट्रीय स्तर पर कई विशेष आयोजन किए जाते हैं। स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, राष्ट्रीय अभियान, सरकारी योजनाओं के शुभारंभ और जनजागरूकता कार्यक्रम—ये सभी विशेष आयोजन समाचार के प्रमुख विषय होते हैं। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य जनता को नीति, विकास और राष्ट्र निर्माण से जोड़ना होता है। सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में होने वाले सांस्कृतिक महोत्सव, सामाजिक सम्मेलन, पुरस्कार समारोह और जागरूकता अभियान भी विशेष आयोजन की श्रेणी में आते हैं। विशेष आयोजन समाचार के अनुसार, ऐसे कार्यक्रम सामाजिक एकता, सांस्कृतिक पहचान और सकारात्मक संदेश को आगे बढ़ाते हैं। धार्मिक और सामुदायिक आयोजन धार्मिक उत्सव, सामुदायिक कार्यक्रम और लोक परंपराओं से जुड़े आयोजन भी लोगों की आस्था और विश्वास से जुड़े होते हैं। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिलती है, जिससे सामाजिक जुड़ाव मजबूत होता है। युवाओं और समाज पर प्रभाव विशेष आयोजनों का युवाओं और समाज पर गहरा प्रभाव पड़ता है। ये कार्यक्रम नेतृत्व, सहभागिता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देते हैं। विशेष आयोजन समाचार युवाओं को प्रेरित करता है कि वे ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाएं। भविष्य में विशेष आयोजनों की भूमिका आने वाले समय में विशेष आयोजन और अधिक संगठित, डिजिटल और व्यापक स्वरूप में देखने को मिलेंगे। ऑनलाइन प्रसारण, सोशल मीडिया कवरेज और जनसहभागिता से इन आयोजनों की पहुंच और प्रभाव बढ़ेगा। निष्कर्ष कुल मिलाकर, विशेष आयोजन समाचार समाज और देश से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को एक मंच पर लाता है। ये आयोजन न केवल सूचना प्रदान करते हैं, बल्कि लोगों को जोड़ने, जागरूक करने और सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम भी बनते हैं।

Religious
धर्म एवं यात्रा

धर्म एवं यात्रा समाचार: आस्था और पर्यटन के संगम से आध्यात्मिक अनुभव

धर्म एवं यात्रा समाचार भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। भारत न केवल अपनी विविध धार्मिक परंपराओं के लिए जाना जाता है, बल्कि यहां मौजूद तीर्थ स्थल और धार्मिक यात्राएं लाखों श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति और आत्मिक अनुभव प्रदान करती हैं। धर्म और यात्रा का यह संगम जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। भारत में धार्मिक यात्राओं का महत्व भारत में धार्मिक यात्राएं सदियों से आस्था और विश्वास का प्रतीक रही हैं। चार धाम यात्रा, कुंभ मेला, अमरनाथ यात्रा, वैष्णो देवी और अन्य तीर्थ स्थलों की यात्रा श्रद्धालुओं के जीवन का अहम हिस्सा मानी जाती है। धर्म एवं यात्रा समाचार के अनुसार, इन यात्राओं से व्यक्ति को आत्मिक संतोष और मानसिक शांति मिलती है। धार्मिक पर्यटन से बढ़ती अर्थव्यवस्था धार्मिक यात्रा केवल आध्यात्मिक ही नहीं, बल्कि आर्थिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। तीर्थ स्थलों पर बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या से स्थानीय रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा मिलता है। धर्म एवं यात्रा समाचार बताता है कि धार्मिक पर्यटन से होटल, परिवहन और स्थानीय व्यवसायों को लाभ मिलता है। आधुनिक सुविधाओं से आसान हुई यात्राएं आज के समय में तकनीक और सरकारी योजनाओं के कारण धार्मिक यात्राएं पहले से कहीं अधिक सुविधाजनक हो गई हैं। ऑनलाइन पंजीकरण, बेहतर सड़कें और यात्री सुविधाएं श्रद्धालुओं के अनुभव को बेहतर बना रही हैं। धर्म एवं यात्रा समाचार में यह बदलाव खास तौर पर देखने को मिलता है। आध्यात्मिकता और आत्मिक शांति का अनुभव धार्मिक यात्रा केवल स्थल भ्रमण नहीं, बल्कि आत्मचिंतन और आत्मिक शुद्धि का अवसर भी प्रदान करती है। मंदिरों, मस्जिदों, गुरुद्वारों और चर्चों की यात्रा से व्यक्ति जीवन के उद्देश्य को समझने का प्रयास करता है। यही कारण है कि धर्म एवं यात्रा समाचार लोगों को आस्था से जोड़ता है। भविष्य में धर्म एवं यात्रा की दिशा आने वाले समय में धार्मिक पर्यटन और भी संगठित और आधुनिक होने की उम्मीद है। डिजिटल सेवाएं, पर्यावरण संरक्षण और सतत पर्यटन पर जोर दिया जा रहा है। इससे धर्म और यात्रा का अनुभव और अधिक सार्थक बनेगा। निष्कर्ष कुल मिलाकर, धर्म एवं यात्रा समाचार यह दर्शाता है कि आस्था और पर्यटन का यह संगम न केवल आत्मिक संतोष देता है, बल्कि सामाजिक और आर्थिक विकास में भी योगदान करता है। धार्मिक यात्राएं जीवन में शांति, विश्वास और सकारात्मकता का संचार करती हैं।

Shopping Cart
Scroll to Top