10 मार्च को मनाई जाएगी शीतला सप्तमी, 9 मार्च को रांधन छठ

Share News!

सिरोही। शीतला सप्तमी अर्थात चैत्र कृष्ण सप्तमी मंगलवार तथा रांधण छठ- चैत्र कृष्ण षष्ठी सोमवार को मान्य रहेगी। ज्योतिष एवं वास्तुविद आचार्य प्रदीप दवे एवं शीतला माता मंदिर पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने बताया कि शीतला माता पूजन का शुभ मुहूर्त प्रात: 4-15 से 9-01, 9-52 से 2-16, सायं 3-44 से 5-12 बजे एवं सायं गोधुलिक वेला में 06-32 से रात्रि 09-10 तक श्रेष्ठ है, साथ ही इस बार वीदर (बिच्छुडा) पेटा में होने एवं मंगलवार सुषुप्त होने तथा सप्तमी तिथि पूजन की मान्यता होने से सप्तमी तिथि को पूरे दिन पूजन करना श्रेष्ठ रहेगा।
इस समय बनाए बासोड़ा
शीतला माता का महाप्रसाद (भोग) बनाने का शुभ मुहूर्त चैत्र कृष्ण षष्ठी (रांधण षठ) सोमवार प्रात: शुभ वेला में 6-57 से 8-25, 9-53 से 11-21, मध्यान्ह 12-25 से 01-12 अभिजित मुहुर्त एवं सायं 04-16 से 06-40 बजे तक शुभ वेला में श्रेष्ठ रहेगा।
शीतला माताजी के पूजन के विशेष नियम
शीतला माता को ज्योत नहीं होती है। कपूर व अगरबत्ती नहीं जलाना चाहिए। दही, म_ा, छाछ आदि खाने-पीने की सामग्री माताजी के सामने प्रसाद के रुप में चढाई जाती है। अत: खाने-पाने पीने की सामग्री माताजी के सिर पर गिरानी या ढोलनी नहीं चाहिए। परिवार की सुरक्षा के लिए श्रीफल हमेशा अखण्ड चढता है अत: श्रीफल या नारियल को तोड़ कर नहीं चढाएं। श्रीफल (नारियल) पर यथाशक्ति भेंट रख कर माताजी को अर्पण करने से समृद्धता बढती है तथा अकाल मृत्यु का नाश होता है। शीतला माता के हाथ में झाडू है, इसका मतलब बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वच्छता का ध्यान रखना जरुरी है
बासी भोजन का वैज्ञानिक महत्व
वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए तो इस मौसम में खाना एक या दो दिन पड़ा रहता है तो खाने पर फफूंद लगनी शुरु हो जाती है। वैज्ञानिक इस फफूंद को ‘पेनासिलीन’ नाम से पुकारते हैं। इस फफूंद को माइक्रोस्कोप द्वारा आसानी से देखा जा सकता है। इस प्रकार प्राकृतिक रुप से पैदा हुई फफूंद शरीर में जाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता पैदा होती है। जिससे चेचक, घमोरिया, फोड़े-फुन्सी व गर्मी जनित बीमारियां नहीं होती है। आजकल इस फफूंद के इंजेक्शन बाजार में पेनिसिलिन के नाम से उपलब्ध है। जबकि प्राचीन काल से ऐसी मान्यता चली आ रही है कि शीतला माता व ओरी माता को प्रसन्न करने से चेचक नहीं होती है। आज भी माताजी के मंदिर में जाकर शीतला व ओरी माता का पूजन कर बासोड़े का भोग लगाते है।

Shopping Cart
Scroll to Top
क्रिकेट के 73 नियम बदले