
आरबीएसई की ओर से कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट आज किसी भी समय rajpsp.nic.in पर जारी कर दिया जायेगा। नतीजे आते ही छात्र सीधे ही इस पेज पर दिए लिंक से परिणाम की जांच कर सकेंगे।
- आरबीएसई 5th 8th रिजल्ट 24 मार्च को होना है घोषित।
- पास होने के लिए सभी विषयों में 33 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य।
बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान (RBSE) की ओर से आज परिणाम आज जारी किया जायेगा। बोर्ड की ओर से दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, बोर्ड अध्यक्ष व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में जारी किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजे जारी होते ही डायरेक्ट लिंक सीधे शालादर्पण पोर्टल rajshaladarpan.nic.in के साथ ही rajpsp.nic.in पर एक्टिव हो जायेगा। नतीजे जारी होने पर RBSE Board 5th 8th Result 2026 Link इस पेज पर भी उपलब्ध करवा दिया जायेगा जिस पर क्लिक करके आप सीधे परिणाम की जांच कर पाएंगे।
मार्कशीट केवल 4 स्टेप्स में कर सकेंगे डाउनलोड
राजस्थान बोर्ड 5th 8th रिजल्ट जारी होने के बाद यहां दी जा रही केवल 4 स्टेप्स को फॉलो करके परिणाम की जांच की जा सकेगी और मार्कशीट की डिजिटल कॉपी भी डाउनलोड की जा सकेगी
- स्टेप 1: राजस्थान 5th 8th रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए सबसे पहले शालादर्पण पोर्टल rajshaladarpan.nic.in पर जाना होगा।
- स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर आपको जिस कक्षा का रिजल्ट चेक करना है उस लिंक पर क्लिक करना होगा।
- स्टेप 3: इसके बाद रोल नंबर एवं जिला या रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।
- स्टेप 4: अब रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही मार्कशीट की प्रति डाउनलोड भी कर सकते हैं।
छात्रों एवं उनके अविभावकों को बता दें कि वे ऑनलाइन माध्यम से केवल मार्कशीट का प्रिंट निकाल पाएंगे। ओरिजिनल मार्कशीट रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद आपके स्कूल से प्राप्त होगी।

पास होने के लिए सभी विषयों में 33 फीसदी अंक अनिवार्य
राजस्थान बोर्ड 5th 8th क्लास में पास होने के लिए सभी विषयों में न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। एक विषय में छात्रों को ग्रेस मार्क्स के साथ भी पास किया जा सकता है।
इसके अलावा जो छात्र बोर्ड परीक्षा में फेल हो जायेंगे उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। बोर्ड के नए नियम के मुताबिक 45 दिनों के अंदर स्कूलों द्वारा दोबारा परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। इसके बाद स्टूडेंट्स इसमें भाग लेकर एग्जाम को पास कर सकेंगे और अपना साल खराब होने से बचा पाएंगे।












